ये चुनाव भी नेताओं से क्या-क्या न करा डाले। बड़ा बेटा हो गया छोटा और छोटा बेटा हो गया बड़ा। यह वाकया और किसी के साथ नहीं बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटों के साथ हुआ।
दरअसल लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। तेज प्रताप ने जो हलफनामा दिया है, उसके अनुसार वह लालू के बड़े बेटे नहीं बल्कि छोटे बेटे हैं।
हकीकत में तेज प्रताप लालू के बड़े बेटे हैं और तेजस्वी छोटे, लेकिन चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में तेजस्वी बड़े हैं और तेज प्रताप छोटे।