फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग को बिहार सरकार की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को बिहार सरकार की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। बिहार सरकार से चुनाव तैयारियों, पर्व त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर रिपोर्ट मांगी गई है। एक-दो दिन में इस रिपोर्ट के बाद आयोग इसी सप्ताह चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों के मुताबिक चुनाव छह चरणों में हो सकते हैं। आयोग दशहरा से पहले कम से एक चरण का चुनाव संपन्न कराने पर विचार कर रहा है। दशहरा 22 अक्टूबर को है और 11 नवंबर को दीपावली है।

इन दोनों त्योंहारों के बीच चार चरणों के चुनाव कराए जा सकते हैं। तो दीपावली और छठ के बीच भी एक चरण का चुनाव संभव है। आयोग की तारीखों के बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय से बातचीत हुई है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त कंपनियों को उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। अन्य राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर से भी अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां बिहार जाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

243 सीटों के लिए चुनाव छह या सात चरणों में होगा चुनाव

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव छह या सात चरणों में पूरा कराने पर होमवर्क हुआ है। इस बार मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई हैं। नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में मतदान के लिए खास व्यवस्था की जाएगी। इस बीच सियासी दलों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर शिकायतें आयोग को भेजनी शुरू कर दी हैं।

भाजपा और सहयोगी दलों की ओर से बिहार सरकार द्वारा चिहिन्त किए जा रहे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों में कई पर सवाल खड़े किए गए हैं। आयोग इस शिकायतों पर गौर कर रहा है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें