फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura: अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने एसएच-58 जामकर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Apr 2024 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura: जिले के उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के जमुनिया गांव में वाहन की टक्कर से रामदेव यादव (62 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। वे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-21 लक्ष्मीपुर के रहने वाले थे। 
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुनिया गांव में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने बुधवार दोपहर जमुनिया स्कूल के समीप उदाकिशुनगंज- चौसा-भटगामा स्टेट हाईवे 58 को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर सीओ हरिनाथ राम, थानाध्यक्ष विनोद सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया और जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

घर के आगे अज्ञात बाइक सवार ने मारी थी टक्कर

विज्ञापन

बताया गया कि रामदेव यादव अपने घर के आगे सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी और अंधेरे का लाभ उठाकर आगे निकल गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे पटना इलाज कराने लेकर जा रहे थे कि दरभंगा-मुजफ्फरपुर के बीच ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहां से लौटने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले उनके भतीजे मिथुन कुमार की भी मौत सड़क हादसे में हुई थी। उसका भी अब तक मुआवजा नहीं मिला। लोग उस बात को लेकर भी आक्रोशित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें