बिहार में आज बिजली गिरने की वजह से आठ लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में शेखपुरा के तीन, जमुई के तीन, सीवान और बेगूसराय के एक-एक लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मौसम और प्रकृति की मार के आगे बिहार के लोग बेबस हैं। एक तरफ राज्य कोरोना की मार झेल रहा है तो दूसरी तरफ बाढ़ से हाहाकार है। इसके बाद वज्रपात की घटना ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है। जुलाई के महीने में बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई।