फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः भागलपुर में नाव डूबने से 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sun, 29 Apr 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर जिले में रविवार को लोगों से भरी एक नाव कोसी नदी में डूब गई। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में डूबने से 8 लोगों की मौत हुई है। हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 7 लोगों को बचा लिया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना के वक्त नाव में कितने लोग सवार थे। इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए हैं। हादसे की वजह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने को बताया जा रहा है। 
 


आपको बता दें कि अक्टूबर में बिहार के छपरा में नदी में नाव पलटने की घटना सामने आई थी। यह घटना छपरा के पानापुर की थी, जहां करीब 15 लोगों नाव पलटने की वजह से डूब गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वालों में सभी किसान थे।
विज्ञापन


वहीं सितंबर में यूपी के बागपत के काठा गांव में यमुना में नाव पलटने की खबर सामने आयी थी। जानकारी मिली थी कि हादसे में करीब 50 लोग नदी में डूबे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें