फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 'भारत बंद' का दिखा असर, राजधानी समेत कई जिलों में यातायात हुआ बाधित

Mon, 10 Sep 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना 'भारत बंद'
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद की शुरूआत बिहार में भी हुई । सुबह साढ़े 10 बजे तक प्रदेश के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है । 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पटना जिले के ग्रामीण इलाकों के अलावा, मुजफ्फरपुर, लखीसराय और नालंदा जिलों से यातायात बाधित किये जाने की खबरें मिली हैं । राजधानी में निजी स्कूल बंद रहे।

कांग्रेस के इस बंद को प्रदेश में राजद, राकांपा, समाजवादी पार्टी, वाम मोर्चा और हम (एस) का समर्थन है ।

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद प्रेम चंद मिश्र ने रविवार को कहा था कि बंद का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा जिस दौरान विपक्षी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोगों से बंद में सहयोग करने और समर्थन करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनपुट : भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें