फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बारिश और बाढ़ से तबाही, अबतक 29 लोगों की मौत, वायुसेना से मांगी गई मदद

Mon, 30 Sep 2019 04:11 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बाढ़ वाले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ जैसे हालात के बीच पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश और बाढ़ से राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन




बाढ़ से बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने के लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। नीतीश कुमार ने केंद्र से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों की मांग की है। साथ ही कोयला मंत्रालय को पत्र लिखकर पानी निकालने के लिए बड़े पंपों को भेजने का अनुरोध किया है ताकि निचले इलाकों के पानी को निकाला जा सके। 

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव ने भी इस मुद्दे पर कोयला मंत्रालय के सचिव से बात की है। मंत्रालय ने सोमवार को पंप उपलब्ध कराने की बात कही है। वहीं, पटना के डीएम कुमार रवि ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 30 सितंबर और एक अक्टूबर को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बाढ़ वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। भारतीय सेना के जवानों ने भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में मदद की। अब तक एनडीआरएफ ने दो लोगों की जान बचाई है और 4945 लोगों और 45 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

गृह राज्य मंत्री, नित्यानंद राय ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 19 एनडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है। टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अन्य एजेंसियों के साथ बचाव और निकासी अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित राज्यों से संपर्क बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान करें। 

मुंबई से पटना जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट 
लगातार बारिश के चलते मुंबई से पटना जा रही फ्लाइट को रविवार दोपहर को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, मुंबई से पटना जाने वाली गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8-585 मुंबई से रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना हुई थी और इसे दोपहर दो बजे पटना पहुंचना था, लेकिन पटना में हो रही लगातार बारिश के चलते लैंड नहीं करवाया जा सका। इसके बाद पटना एटीसी ने विमान को लखनऊ भेज दिया। इसके बाद दोपहर 3.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों को अमौसी एयरपोर्ट टर्मिनल में बैठाया गया और दिल्ली से दूसरे पायलट के आने पर विमान को पटना रवाना किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा- यह हमारे हाथ में नहीं था

प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शनिवार से लगातार तेज बारिश हो रही है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बचाव के लिए उचित व्यवस्था कर ली गई है और प्रशासन मौके पर मौजूद है। हम लोगों की मदद के लिए सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं।



नीतीश कुमार ने रविवार को फिर बैठक की और पटना में जलजमाव वाले इलाकों का जायजा भी लिया। पटना के सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग में नीतीश ने आलाधिकारियों के साथ रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये नीतीश ने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारे स्थित 12 जिलों में कहीं-कहीं लोगों के लिये दिक्कत की स्थिति पैदा हो गयी है। अब पिछले पांच-छह दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। कोई सूचना नहीं है कि कब रुकेगी। मौसम विभाग भी सटीक अनुमान नहीं लगा पा रहा है। इससे मुश्किलें तो पैदा हो रही हैं, लेकिन हर जगह आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन एकजुट होकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पटना में सिर्फ राजेन्द्र नगर ही नहीं अनेक जगहों पर पानी घुस गया है। हर जगह काम हो रहा है और पटना में भी जितना संभव है, काम किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, पेयजल की व्यवस्था, दूध की उपलब्धता आदि सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं था। राज्य सूखे की स्थिति में था और अब बाढ़ आ गयी है। इन आपदाओं में हम पीड़ितों की हर संभव सहायता का प्रयास कर रहे हैं।

उनके लिए राहत शिविरों का इंतजाम किया गया है। इन हालात में लोगों को हौसला बुलंद रखना पड़ेगा। प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये तत्पर है। बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें