फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में नशेड़ी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस के पहुंचने से पहले हो गया फरार

Mon, 29 May 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

पिंकी के पिता लालबाबू ने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी को उनके दमाद ने नशे की हालत में पीट-पीट कर मार डाला है। पिता के बयान के आधार पर घटहो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मृतका पिंकी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर मिलने पर सोमवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान अरमौली गांव के विजय कुमार राय की पत्नी पिंकी कुमारी (22) के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के लालबाबू राय ने अपनी बेटी पिंकी की शादी अरमौली गांव के विजय कुमार राय से की थी। दो साल पहले हुई शादी में मांग के अनुसार उन्होंने दान-दहेज भी दिया था।

लालबाबू ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका दामाद नशे का आदी था। वह शराब के नशे में आकर घर में मारपीट किया करता था। पिछले एक महीने से अपनी पत्नी से काफी मारपीट की कर रहा था। उसके बारे में उसकी बेटी फोन पर बताती रहती थी। लालबाबू ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे उसके दामाद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है और उसका इलाज चल रहा है। लेकिन इलाज किस अस्पताल में चल रहा है, इस बारे में उसने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


लालबाबू ने बताया कि सूचना के बाद करीब तीन बजे उसने दोबारा अपने दामाद को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो भी वह टालमटोल करने लगा। उसके बाद सुबह शक के आधार पर वह अपनी बेटी के ससुराल अरमौली गांव पहुंचा तो उसके ससुराल में कोई भी नहीं था। घर में उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी थे। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी को उनके दमाद ने नशे की हालत में पीट-पीट कर मार डाला है।

घटना की सूचना मिलने के बाद घटहो पुलिस ने पिंकी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें