फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर डॉक्टर ने फहराया तिरंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 26 Jan 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद गणतंत्र दिवस के मौके पर एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का है जहां एक डॉक्टर ने शराब के नशे में तिरंगा फहराया। सूचना पर पुलिस डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 68 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तालकेश्वर सिंह नाम के डॉक्टर ने एक हेल्थ सेंटर में शराब के नशे में धुत होकर तिरंगा फहराया।

सूचना पा कर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पहले ही झंडा फहराया जा चुका था। डॉक्टर की इस हरकत के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने शराब की पुष्टि के लिए डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन


 मालूम हो कि बिहार में पूर्णतः शराबबंदी है। अभी हाल ही में पिछले सप्ताह बिहार में शराबबंदी के खिलाफ दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। बावजूद इसके इस तरह की घटनाए सामने आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें