फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी नहाती नहीं थी, पति बोला- मुझे तलाक चाहिए

Thu, 24 Jan 2019 10:07 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तलाक की अर्जी (प्रतीकात्मक चित्र)
विज्ञापन
आपने शादीशुदा जिंदगी में ईमानदारी की बात सुनी होगी, लेकिन पहली बार विवाह के संबंध को बनाए रखने में साफ-सफाई का मुद्दा सामने आया है। बिहार की राजधानी पटना के एक युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की घर से भगा दिया महज इस बात के लिए कि वह कई दिनों तक नहाती नहीं थी। इतना ही नहीं अब पति पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में गुहार लगा रहा है। 
विज्ञापन


पटना के मसौढ़ी के डुमरा इलाके में रहनेवाले इस पति ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी में कहा है कि उसकी पत्नी नहाती नहीं है और ना ही बाल धोती है। उसके शरीर से बदबू आती है। इस कारण मैं उसके साथ नहीं रह सकता। मुझे तलाक दिला दीजिए। 

बालों में पड़ गए जूं

पति से प्रताड़ित महिला ने महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत की है। इसके बाद महिला आयोग ने पति को नोटिस भेजा है। आयोग से नोटिस मिलने के बाद पति मंगलवार को महिला आयोग पहुंचा। पति ने बताया कि पत्नी के शरीर से बदबू आती है।
विज्ञापन


कई दिनों तक नहीं नहाने के कारण उसके बालों में जूं हो गए हैं। नहाने के लिए शैम्पू देता हूं तो वह उससे चादर धो लेती है। यही नहीं घर के काम में हाथ भी नहीं बंटाती है। 

'मायके में भी वैसे ही रहती थी'

खबरों के मुताबिक दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही लड़की के गंदे रहने से पति परेशान था। इस कारण अक्सर मारपीट होती थी। पति का कहना है कि झूठ बोलकर शादी की गई थी। वहीं विवाहित का कहना है कि मायके में भी वैसी ही रहती थी।

एक महीने का समय मिला

महिला आयोग ने दोनों की बातें सुनीं और पत्नी को एक महीने का समय दिया है। साथ ही आयोग ने कहा है कि अगर इसके बाद भी उसमें सुधार नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें