फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुर्गी की गर्दन तोड़ने से शुरू हुआ विवाद, व्यक्ति की नाक काटी, 5 अन्य घायल

Thu, 10 Jul 2025 05:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के कलिगांव गांव में एक मुर्गी के दरवाजे पर चरने और उसकी गर्दन तोड़ने की घटना को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। हमले में एक व्यक्ति की नाक काट दी गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
दरभंगा में मुर्गी की गर्दन तोड़ने से हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की नाक काट दी गई, जबकि बचाव करने गए पांच अन्य लोगों को बुरी तरह पीटा गया। घटना के पीछे की वजह एक मुर्गी की गर्दन तोड़ने का मामला बताया जा रहा है। इस हिंसक झड़प में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता खुशबुदां खातून ने सिंहवाड़ा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी मुर्गी पड़ोसी एसानूल जट के दरवाजे पर चर रही थी, जिसे देखकर वह आग बबूला हो गए और मुर्गी की गर्दन तोड़कर मार डाला। इसका विरोध करने पर एसानूल और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
विज्ञापन


हमले में खुशबुदा खातून के पति लालबाबू की नाक काट दी गई, जबकि उनकी बेटी रौशनी परवीन, बेटा मुक्कबीर, दामाद आफताब और अन्य पर भी जानलेवा हमला किया गया। आफताब का सिर और नाक चाकू से काटे जाने की बात भी प्राथमिकी में दर्ज है। वहीं झगड़े के दौरान रौशनी परवीन के सोने के जेवर भी छीन लिए गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को गंभीर अवस्था में सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। खुशबुदां खातून का आरोप है कि पड़ोसी एसानूल जट और उनके परिवार के सदस्यों ने पहले भी कई बार मारपीट की है। इस पूरे मामले में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें