फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, 23 तस्कर गिरफ्तार, 110 से अधिक मवेशी मुक्त

Sat, 28 Jun 2025 08:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 तस्करों को गिरफ्तार किया और 110 से अधिक मवेशियों को कंटेनरों से मुक्त कराया। यह कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक (एनएच-28) पर की गई। 
 
विज्ञापन
बिहार पुलिस को बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 तस्करों को गिरफ्तार किया है और 110 से अधिक मवेशियों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक, एनएच-28 के पास की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आधा दर्जन कंटेनरों को जब्त किया, जिनमें मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: कहलगांव में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वैदिक रीति से निभाई जाती है रथ यात्रा की परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी का नेटवर्क बांग्लादेश तक फैला
सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि मवेशियों को मुजफ्फरपुर के रास्ते दूसरे राज्यों के जरिए बांग्लादेश भेजे जाने की तैयारी थी। यह तस्करी एक संगठित गिरोह द्वारा की जा रही थी, जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि पशुओं को पहले मुजफ्फरपुर में इकट्ठा किया जाता था और फिर उन्हें सीमा पार भेजने की योजना थी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें