फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirendra Shastri : बागेश्वर बाबा के पोस्टर पर कालिख पोती, लिखा- 420; वजह- आचार्य कुणाल को बाउंसर ने धकेला

Wed, 17 May 2023 11:27 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क , अमर उजाला, पटना

सार

Bageshwar Dham Sarkar in Bihar: पटना में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दो बार पोस्टर फाड़े जाने के बाद अब उनके पोस्टर पर कालिख पोतकर चोर 420 लिखा गया है। यह जीपीओ गोलंबर पर लगा हुआ पोस्टर है जिसपर  कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।
 
विज्ञापन
हनुमान मंदिर पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री का घेरा बनाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में जहां एक ओर बागेश्वर धाम वाले बाबा वीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में लाखों श्रधालुओं की भीड़ उमड़ रही है वहीँ दूसरी ओर असामाजिक तत्वों के द्वारा उनके पोस्टरों को फाड़कर उनका विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती देर रात बदमाशों ने अब पटना के डाकबंगला पर लगाई गई पोस्टल पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर उनके चेहरे पर कालिख पोतकर चोर 420 लिख दिया है।
विज्ञापन


बाबा के बोल से किसे नफा-नुकसान

जीपीओ गोलम्बर के पा पोस्टर पर कालिख पोती - फोटो : अमर उजाला
आचार्य किशोर कुणाल को भी सुरक्षाकर्मियों ने घेरे से रखा बाहर
धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने गए थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने धीरेन्द्र शास्त्री को सुरक्षा देने के लिए सुरक्षा कवच बना रहे थे जिस क्रम में सुरक्षाकर्मियों का कंधा आचार्य किशोर कुणाल से लग गया। आचार्य किशोर कुणाल को भी सुरक्षाकर्मियों ने बाबा के नजदीक आने नहीं दिया। महावीर मंदिर के कई लोग भी इस बात से नाराज हैं। हालांकि इस मामले में प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

आज है हनुमंत कथा का अंतिम दिन
बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत गांव में हनुमंत कथा का कार्यक्रम कर रहे हैं। इस दौरान पटना में उनका कई बार विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है। कई बार उनका पोस्टल भी फाड़ा जा चुका है। कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। 17 मई को कार्यक्रम का समापन नौबतपुर के तरेत गांव से होगा।
 
विज्ञापन

पहले भी फाड़ा गया है पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पहले भी दो बार पोस्टर फाड़ा गया है
बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र नाथ शास्त्री का विरोध उनके आने से पहले से किया जा रहा है। इस क्रम में उनके पटना आने के पहले पोस्टर फाड़कर विरोध जताया था और फिर कथा के दूसरे दिन होटल पनास के सामने उनके पोस्टर को फाड़ा गया था। और अब जीपीओ गोलंबर के पास उनके पोस्टर पर कालिख पोता गया है। इस बात से बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र नाथ शास्त्री के श्रधालुओं में काफी आकोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें