फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल का शैतान: बिहार में 7 साल की बच्ची को गोद में उठाकर पुराने घर में ले गया...किस्मत से बची बच्ची

Sun, 08 Jan 2023 09:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

छोटी उम्र की बच्चियों को घर से बाहर जाने देना कितना खतरनाक है और 50 साल का आदमी किस हद तक गिर सकता है...यह सीवान में दिख गया। खुद से 43 साल छोटी और मासूम बच्ची को गोदी लेकर वह शख्स एक पुराने घर में चला गया। किस्मत से बच्ची बच सकी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी उम्र की बच्चियों को घर से बाहर जाने देना कितना खतरनाक है और 50 साल का आदमी किस हद तक गिर सकता है...यह सीवान में दिख गया। खुद से 43 साल छोटी और मासूम बच्ची को गोदी लेकर वह शख्स एक पुराने घर में चला गया। कपड़े उतार उसे बर्बाद करने वाला ही था कि बच्ची की आवाज किस्मत से किसी ने सुन ली। आसपास के लोग वहां जुटे और कमरा खोला तो सारे दंग रह गए। खास बात यह भी कि शाम की इस घटना के बाद बच्ची के परिजन आवेदन लेकर गोरियाकोठी थाना पहुंचे तो केस दर्ज नहीं हुआ। 'अमर उजाला’ रिपोर्टर ने थानाध्यक्ष के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह बंद मिला। 

विज्ञापन


बच्ची की आवाज सुन पहुंचे लोग, अधेड़ भागा
गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 7 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी (काल्पनिक नाम) की नानी ने बताया कि उसकी नतनी के साथ उस वक़्त रेप की कोशिश की गई जब वह मुस्तफ़ाबाद से ट्यूशन पढ़कर शाम में घर वापस लौट रही थी। सेराज साबरी नाम का अधेड़ उसे गोद में उठाकर ले गया और एक पुराने घर में रेप की कोशिश करने लगा। बच्ची की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे लोग दौड़े तो देखा कि आरोपी सेराज साबरी बच्ची को दबोचा हुआ है। बच्ची निर्वस्त्र है। गांव वालों को देख कर फरार हो गया। गांव वालों ने बच्ची को घर पहुंचाया। आरोपी के खिलाफ बच्ची की नानी ने थाने में आवेदन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें