फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी ने कहा पीएम मोदी जनता को क्या जवाब देंगे?

Thu, 10 Mar 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बोले तेजस्वी महाराष्ट्र किसी के बाप की जागीर नहीं
  • गिरिराज ने कहा ये आंतकी की भाषा
  • राज ने टैक्सी जलाने की कही थी बात
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे के बयान पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र किसी के बाप की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में कोई नफरत नहीं फैलाना चाहिए, देश सबका है।

यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे सरकार को राज ठाकरे पर कार्रवाई करने का आदेश दें। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं और ऐसे में वो बिहार की जनता को क्या जवाब देंगे? इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राज आतंकी की भाषा बोल रहे हैं और इसे सहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

  गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे मराठी मानुष के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे सड़क पर उतरें और 'मराठी' एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए नए परमिट वाले गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा को आग लगा दें।
विज्ञापन


राज ने ये बात मनसे के दस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोली खी । उन्होंने राज्य की फड़नवीर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस सरकार में मुंबई के अंदर 70 हजार नए ऑटो रिक्शा खरीदे गए, जिन्हें परमिट भी दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें