फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीसी में उठेगी विशेष राज्य की मांग

Thu, 27 Dec 2012 11:08 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आज होने वाली राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का फोकस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर होगा। बैठक में वो इस संबंध में बिहार का पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री पिछड़े राज्यों के लिए अलग मापदंड तय करने पर भी दबाव डालेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा दिये विशेष राज्य के दर्जे के मापदंडों में बदलाव के संकेतों के बाद यह बैठक और अहम होग गई है। मुख्यमंत्री ने बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचकर वित्त मंत्री पी चिंदंबरम और रेल मंत्री पवन कुमार बंसल से मुलाकात की।

नीतिश कुमार बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के मापदंड पर खरा न उतरने के बाद से केंद्र से वर्तमान पैमाने को बदलने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में एनडीसी की बैठक में कोई फैसला हो सकता है। साथ ही नीतीश कुमार अन्य पिछड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि उनकी मांग को और बल मिल सके।  
विज्ञापन


एनडीसी की बैठक में बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, योजना एवं विकास मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, मुख्य सचिव एके चौधरी, विकास आयुक्त फूल सिंह, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव विजय प्रकाश, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, वित्त आयुक्त रामेश्वर सिंह और सीएम के सचिव अतीश चंद्रा हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें