फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्व मंत्री से 50 लाख की डिमांड, महिला ने अश्लील तस्वीर भेजी, कहा- पैसे दे दो नहीं तो ऐसा होगा

Wed, 22 Nov 2023 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महिला ने वृषिण पटेल के व्हाट्सऐप पर एडिट की गई अश्लील तस्वीरें भेजी। इसके बाद 50 लाख रुपये का डिमांड किया। इसके बाद पूर्व मंत्री ने आर्थिक अपराध इकाई में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वृषिण पटले की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल से 50 लाख रुपये की डिमांड की गई है। यह रुपये ब्लैकमेलर ने मांगी है। धमकी दी है कि अगर रुपये नहीं दोगे तो अश्लील फोटो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इससे तुम्हारा राजनीतिक भविष्य बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, एक महिला ने वृषिण पटेल के व्हाट्सऐप पर एडिट की गई अश्लील तस्वीरें भेजी। इसके बाद 50 लाख रुपये का डिमांड किया। इधर, पूर्व मंत्री ने आर्थिक अपराध इकाई में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


ईओयू को दी लिखित शिकायत में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कहा है कि करीब दो महीने पहले एक महिला कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मेरे आवास पर मिलने आई थी। मेरे स्टाफ से महिला ने कहा कि मुझे मंत्रीजी से मिलना है। स्टाफ ने कहा अभी मंत्री जी व्यस्त हैं, वह नहीं मिल सकते हैं। महिला नहीं मानी जिद करने लगी। इसके बाद स्टाफ ने महिला को मुझसे मिलवा दिया। महिला ने कहा कि मैं विधायक बनना चाहती हूं। इस पर मैंने कहा कि विधायक बनना इतना आसान नहीं है। अगर राजनीति में दिलचस्पी है तो पार्टी से जुड़ जाएं। इसके लिए आपको पार्टी कार्यालय आकर सदस्यता ग्रहण करनी होगी। इसके बाद महिला चली गई।

दोनों लड़कियां मेरे सामने ही अपने कपड़े उतारने लगीं
कुछ दिन बाद मैं कार से हज भवन से एयरपोर्ट वाली सड़क होते बेली रोड की ओर जा रहा था। एक जगह रुका तो अचानक आरोपी महिला वहां पहुंच गई। कहा कि पास ही मेरा घर है। चाय पीने के लिए चलें। मैंने पहले काफी मना किया फिर उसने जिद की मैं उसके घर चला गया। मैंने महिला से पूछा कि पति कहां हैं? उसने कहा काम से बाहर गए हैं। घर में उस वक्त दो लड़कियां भी थीं। पूछने पर महिला ने बताया कि दो बहनें हैं। इसके बाद महिला चाय बनाने किचेन गई। इसी बीच वहां मौजूद दोनों लड़कियां मेरे सामने ही अपने कपड़े उतारने लगीं। मैंने दोनों को डांट फटकार लगाई इसके बाद वहां से निकल गया। 
विज्ञापन


दो अलग-अलग नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आया
अब इस घटना के दो माह बाद 26 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को दो अलग-अलग नंबर से मेरे मोबाइल पर कॉल आया। कहा गया कि आपके पास दो लड़कियां गई थीं जिनके साथ आपने अश्लील हरकतें की थीं। इसके बाद फिर मेरे मोबाइल पर दो नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने मेरे वाट्सएप पर अश्लील तस्वीर भेजी। यह तस्वीर पूरी तरह से फर्जी थी। इसके बाद इसी तस्वीर के आधार पर 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। ब्लैकमेलर ने कहा कि 50 लाख नहीं देने पर राजनीतिक कैरियर को बर्बाद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें