फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Mar 2026 11:50 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ पूरे बिहार में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इन सभी प्रदर्शनों में मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
छपरा में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा सारण के पदाधिकारियों ने नगरपालिका चौक पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति की मां के बारे में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय और समाज में नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है। लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, परंतु किसी की माता या परिवार को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें: Varanasi News: सीएम की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का हिंदू संगठन ने फूंका पुतला
विज्ञापन


सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती हैं टिप्पणियां
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है और इससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचती है। पदाधिकारियों ने मौलाना सलीम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रशासन से उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का कहना है कि उक्त मौलाना को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


कई भाजपा नेता प्रदर्शन में रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा सारण के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, छपरा मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अधिवक्ता विकास सिंह, अधिवक्ता रंजन निक्कू, सुशील सिंह, विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र चौहान, अनूप यादव, राकेश कुमार, संस्कार कुमार, रामदयाल शर्मा, राजीव तिवारी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें