आसमान में काटना पड़ा चक्कर, फिर डायवर्जन
मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का यह विमान अपने निर्धारित समय पर पटना के आसमान में पहुँच चुका था। पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे पर दृश्यता मानक से काफी कम होने के कारण एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट विमान को काफी देर तक हवा में ही चक्कर लगाते रह गए। काफी इंतजार के बाद भी जब मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ तब ईंधन की स्थिति को देखते हुए जोखिम बढ़ने लगा। फिर एटीसी के निर्देश पर विमान को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल
बारिश के कारण दृश्यता हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
समय सारणी पर असर
विमान को पटना एयरपोर्ट पर शाम 6:36 बजे लैंड करना था। बिगड़ते मौसम के कारण अंततः विमान को वाराणसी में शाम 7:20 बजे सुरक्षित लैंड कराया गया। इस देरी और मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन विमान में कई वीआईपी भी सवार थे। उन वीआईपी लोगों में बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह और सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह सहित कई कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति सवार थे। इनके अलावा विमान में कई बड़े उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।