फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में पिता ने दे रखा था 50 हजार का कर्ज; कर्जदार ने चाचा के साथ मिलकर किशोर को मारी गोली

Tue, 23 May 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

शिवाजी नगर ओपी अध्यक्ष कमल राम ने बताया कि रुपये के लेनदेन के कारण हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में कर्ज का तकादा करने पर कर्जदार ने मृतक के चाचा के साथ मिलकर किशोर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त किशोर घर के दरवाजे पर टीवी देख रहा था। यह घटना शिवाजी नगर ओपी क्षेत्र के काकड़ घाट गांव की है। वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसे बाद में हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शिवाजी नगर ओपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के राजीव सहनी के बेटे अनिकेत कुमार (12) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक किशोर के पिता राजीव सहनी ने बताया कि रात को करीब नौ-10 बजे उसका बेटा अनिकेत कुमार घर के दरवाजे पर टीवी देख रहा था। इसी दौरान उनका खुद का भाई अरविंद सहनी और उसका दोस्त प्रिंस चौधरी अचानक आया और उसके बेटे को सीने में गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, गोली चलने की आवाज पर जुटे लोगों ने भाग रहे दोनों आरोपी में से प्रिंस चौधरी को पकड़ लिया, जिसे बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

मृतक किशोर अनिकेत कुमार

राजीव सहनी ने बताया कि उसने गांव के ही प्रिंस चौधरी को छह महीने पहले 50 हजार रुपये का कर्ज दिया था। उक्त राशि अब वह लौटाने के लिए कह रहा था तो प्रिंस आनाकानी कर रहा था। रोज नया समय ले रहा था। रात अचानक प्रिंस उनके अपने भाई अरविंद सहनी के साथ दरवाजे पर आ धमका और कहा कि पैसे का बहुत तगादा करते हो। फिर मेरे बेटे को नजदीक से सीने में गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शिवाजी नगर ओपी अध्यक्ष कमल राम ने बताया कि रुपये के लेनदेन के कारण हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें