बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बिहार में शराबबंदी के बाद साल 2015-2016 के बीच सड़क दुर्घटना और उससे होने वाली मौत के आंकड़े में 60 प्रतिशत की कमी आई है।
बता दें कि साल 2016 में राज्य में शराबबंदी का कानून लाया गया। देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में सड़क दुर्घटना में कमी आई है। वहीं, ताजा सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक यूपी में साल 2015 में 1,404 जबकि 2016 में 2,716 मौतें हुई हैं।
पढ़ेंः- RJD सुप्रीमो लालू यादव और बेटे तेजस्वी नहीं होंगे CBI के सामने पेश
गौरतलब है कि आंकड़ों के मुताबिक साल 2015 में शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से 867 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। जबकि 2016 में यह संख्या कम हो गई और घटकर 326 लोगों की मौत हुई थी।
पढ़ेंः- इस वजह से राज्यसभा से डिस्क्वालिफाई हुए JDU के बागी नेता शरद यादव
मालूम हो कि हाल ही में इस तरह की दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के 500 मीटर के भीतर आने वाले शराब की दुकानों पर बैन लगा दिया था। बिहार पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शराबबंदी ने वास्तव में राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या को कम करने में मदद की है।