फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में सास के श्राद्ध से लौट रहे दामाद की मौत, लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम की सड़क

Sun, 14 May 2023 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मृतक के परिजन ने बताया कि कुंदन की सास की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उनका श्राद्ध कर्म बीती रात को था। कुंदन श्राद्ध में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के दौरान देर रात दादर पुल के पास सड़क दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करने के दौरान परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में सास के श्राद्ध से लौट रहे दामाद की मौत हो गई। उसकी मौत से नाराज लोगों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर आगजनी की गई। चारों तरफ बांस से सड़क को घेर दिया गया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके से गुजर रहे राहगीर जाम में बुरी तरह फंस गए।

विज्ञापन


सड़क जाम की सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे गुस्साए लोगों को किसी तरह समझाकर शांत करवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान अहियापुर दादर निवासी कुंदन चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी भी की

देर रात कार ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
मृतक के परिजन ने बताया कि कुंदन की सास की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उनका श्राद्ध कर्म बीती रात को था। कुंदन श्राद्ध में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के दौरान देर रात दादर पुल के पास सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद कुंदन को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



मृतक कुंदन का फाइल फोटो

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन के चार बच्चे हैं। कुंदन हलवाई का काम करता था। उसी काम से परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मृत्यु के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें