फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अज्ञात युवक के शव की परिजनों की पहचान, बेगूसराय में बीते दिन गेहूं के खेत में मिला था, हत्या की आशंका

Wed, 05 Apr 2023 10:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में मंगलवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। परिजन शव को देखते ही विलाप करने लगे। मृतक राजीव कुमार नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर पंचायत का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अज्ञात युवक की सनसनीखेज हत्या मामले में मृतक के परिजनों ने पहचान कर ली है। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और विलाप करने लगे। मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 14 सोनापुर पंचायत भवन निवासी राजीव कुमार (20) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को गेहूं की दमाही करके अगले दिन लौटने की कहकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी गहरी दोस्ती थी और शराब के अवैध धंधे में दोनों शामिल थे। लेकिन घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। इसी बीच दिल्ली में मजदूरी कर रहे एक परिचित ने खबर देख कर हत्या होने की जानकारी घरवालों को बताई।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी स्थित बरीबन बहियार में बीते मंगलवार को मृतक का शव बड़ी एघू निवासी अशोक साह के गेहूं के खेत में स्थानीय लोगों को मिला था। उस समय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। युवक के चेहरे सहित शरीर में कई हिस्सों में जख्म के निशान पाए गए थे। गले में गहरे निशान होने पर लोगों ने आशंका जाहिर की थी कि युवक को बेरहमी से पीटने के बाद में गले में फंदा डालकर हत्या कर दी गई है। ऊहापोह की स्थिति के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया था, लेकिन पूरे दिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अवैध धंधे के दौरान राजीव कुमार (मृतक) का अपने दोस्त राजा कुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर झगड़ा हुआ था। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अनुसंधान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का असली कारण सामने आने की संभावना जता रही है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध राजा कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें