फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यूपी के जालौन में बेतिया के युवक का मिला शव, सिर धड़ से अलग; दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 04:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया के रहने वाले युवक का शव यूपी के जालौन में मिला। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा, हत्या के आरोपी कमलेश कुमार, रविंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गए चाकू को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन कोतवाली थाना के अकोढी दुबे गांव के पास एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। जहां एक मंदिर के पीछे एक युवक की लाश मिली। जिसका सिर धड़ से अलग था। मृतक की पहचान शिकारपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई। शव के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। हालांकि धड़ से अलग हुए सिर का अता-पता नहीं। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें बिहार के बेतिया से यूपी की मार्केटिंग कंपनी में काम करने के लिए युवक गया था। मृतक युवक के पिता बबलू कुंवर ने बताया, परिवार की तंग स्थिति को देखते हुए उसने पढ़ाई छोड़कर काम करने की ठानी। जिसके लिए वह यूपी के जालौन जिला के औरेया चला गया। वहां एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करने लगा। दशहर में वह घर आया था। लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं है।  

जहां वह काम करता था वहां से अपनी कमाई का पैसा लेने केलिए एक नवंबर को शाम वह घर से निकला। दो नवंबर को उसने जालौन पहुंचने की परिवार को सूचना दी। पिता ने बताया कि उसके दोस्त के माध्यम से रुपए लेनदेन का वीडियो उसने मेरे मोबाइल में बेजा था। उसके बाद से ही उसका मोबाइस स्वीच ऑफ आने लगा। 
विज्ञापन


मृतक युवक के पिता ने बताया, यूपी के थाना कोतावली औरेया में वेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई गई। मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों ने इस बात को माना कि मृतक युवक का 20 हजार रूपये बकाये थे। आरोपियों ने बताया सूरज को पैसा दिया गया, वीडियो बनाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान सिर को धड़ से अलगर कर नदीं में फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा, हत्या के आरोपी कमलेश कुमार, रविंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गए चाकू को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें