फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: पोखर में उपलाता मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा- रात शौच करने निकला था, फिर वापस नहीं आया

Thu, 04 Jan 2024 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: समस्तीपुर के डढिया बेलार गांव में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। मृतक का नाम शंकर मलिक बताया गया है।
विज्ञापन
पोखर में उपलाता मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कपूरीग्राम थाने के डढिया बेलार गांव में गुरुवार सुबह गांव के पोखर में एक युवक का शव उपलाता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक गांव के वार्ड 13 निवासी तपेश्वर मलिक का पुत्र शंकर मलिक (35) बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई बिरजू मल्लिक ने बताया कि रात को उनके भाई शौच करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। घर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पोखर की ओर शौच करने गए लोगों ने पानी में उपलाता हुआ शव देखा। हल्ला होने ने आसपास के लोग जुटे तो मृतक की पहचान शंकर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शंकर पहले दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कोरोना काल में वापस लौट आया, तब से गांव में ही रहकर वार्ड में सफाई का काम करता था। 

परिजनों का हाल बेहाल
घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, उसके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


करपुरीग्राम पुलिस ने क्या कहा
शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे कर्पूरी ग्राम थाने के दारोगा नवल किशोर सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तो शव  पोखर के पानी में उपला रहा था, जिसके बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें