फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में संदेहास्पद स्थिति में मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Mon, 01 May 2023 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पोखर से संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। फिर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के कहुवा जगदीशपुर पंचायत में सोमवार सुबह पोखर से संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर काफी संख्या में लोग तालाब के किनारे इकट्ठा हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतका की पहचान कहुवा गांव निवासी रामानुज ठाकुर की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले। उन्होंने देखा कि तालाब में एक महिला का शव तैर रहा है। उसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते तालाब के किनारे सैकड़ों लोग जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर ग्रामीणों की मदद से पुलिस की मौजुदगी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के पति रामानुज ठाकुर ने दो शादी की थी। रंजू देवी रामानुज की दूसरी पत्नी थी। दूसरे पत्नी से रामानुज ठाकुर की चार संतानें हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। उनमें से एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं पहली पत्नी से रामानुज का एक बेटा है। ग्रामीण दबी जुबान कह रहे हैं कि घटना घरेलू विवाद में हुई है। वहीं, मृतका के भाई रतन झा ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें