फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में बड़ी कार्रवाई, इंडो-नेपाल सीमा पर 20 लाख नेपाली रुपए के साथ एक युवक गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 09:09 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख नेपाली रुपए के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई झलौन गांव के पास एनएच-227 पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
विज्ञापन
SSB और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 20 लाख नेपाली रुपए के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी पुलिस को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सफलता मिली है। इंडो-नेपाल सीमा से सटे लदनिया थाना क्षेत्र में एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) और मधुबनी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लाख नेपाली करेंसी के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, लदनिया थाना क्षेत्र के झलौन गांव के पास एनएच-227 पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक बाइक की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की से 19 लाख 80 हजार 800 नेपाली रुपए बरामद किए गए।

लदनिया थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव तक यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इंडो-नेपाल सीमा खुली होने के कारण अक्सर तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : राजद का बड़ा दांव, RJD प्रत्याशी के लिए मुकेश सहनी के भाई की उम्मीदवारी वापस
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जयनगर बॉर्डर पर भी एसएसबी और मधुबनी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 20 लाख नेपाली करेंसी और लगभग 20 लाख भारतीय रुपए बरामद हुए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी और अधिक कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें