फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एपवा राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू, महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बनाई जाएगी रणनीति

Sun, 29 Dec 2024 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: एपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि महिलाओं के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ही भगवान है, जिन्होंने संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। 

विज्ञापन
एपवा राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (एपवा) का दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक रविवार से समस्तीपुर में शुरू हुई। इस बैठक में समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय ,खगड़िया सिवान समेत 25 जिला के 100 से अधिक डेलिगेट्स भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


परिषद की बैठक की शुरुआत संगठन के झंडू तोलन से हुआ। 2 दिनों तक चलने वाले इस बैठक में महिला उत्पीड़न से जुड़े सवालों पर महिलाएं आपस में चर्चा करेंगी और इस पर आगे की रणनीति बनाएंगी। एपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि महिलाओं के लिए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ही भगवान है, जिन्होंने संविधान में महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया है। महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। 

उन्होंने कहा कि खासकर बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन उनका लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं ठगी जा रही हैं। हां कुछ महिलाओं को थोड़ा बहुत लाभ जरूर मिला है। विभिन्न लोन के कारण महिलाएं आत्महत्या कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है इस मुद्दे पर महिलाएं एक हैं। मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा न भी करें तो चलेगा, यात्रा पर खर्च होने वाली राशि महिलाओं के विकास पर खर्च हो तो बेहतर होगा।  

जिस तरह से बिहार समेत दूसरे प्रदेशों में महिलाएं उत्पीड़न की शिकार हो रही है। महिलाओं की अश्लील तस्वीरें वायरल किया जा रहे हैं। महिलाएं ठगी जा रही है दहेज की बलि चढ़ाई जा रही है। इन तमाम मुद्दों पर दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में चर्चा की जाएगी। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए महिला आगे इसके लिए उनके बीच जागरूकता कार्यक्रम को लेकर नई रणनीति भी बनाई जाएगी। इसको लेकर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। 

इस बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष सोहिल गुप्ता ने की। जबकि संचालन राज्य सचिव अनीता सिंह ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में राज उपाध्यक्ष मंजू प्रकाश के अलावा जिला अध्यक्ष वंदना सिंह जिला सचिव मनीषा कुमारी, सहसचिव प्रमिला राय डेलिगेट्स भाग ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें