फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेटी की छठी पर घर में पसरा मातम, पति ने पत्नी को मारी गोली; अस्पताल में मौत, वारदात के बाद फरार

Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर में नवजात बेटी की छठी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उसका भाई बाइक से समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार है।

विज्ञापन


समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव में बेटी की छठी का उत्सव देखते ही देखते मातम में बदल गया। दो बेटों के बाद घर में बेटी के जन्म से परिवार में खुशियां थीं। मंगलवार रात नवजात बेटी की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने कथित तौर पर मंजुला देवी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

बाइक से अस्पताल ले गया भाई
गोली चलने की आवाज और महिला के घायल होने की खबर मिलते ही घर में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में मंजुला देवी के भाई ने उन्हें तत्काल बाइक से समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को उम्मीद थी कि इलाज से उनकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


मृतका के मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
मृतका की पहचान चकलालशाही गांव निवासी सूरज सहनी की पत्नी मंजुला देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोली चलाने की घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में रफ्तार का कहर, कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, पांच की मौत; एक की हालत नाजुक
विज्ञापन


FSL टीम जुटाएगी वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस ने बुधवार सुबह घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। टीम मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें