फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का हुआ निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जताया दुख

Mon, 12 Jan 2026 09:23 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन
दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन हो गया। वे लगभग 96 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। महारानी कामसुंदरी देवी, महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी थीं। महाराजा कामेश्वर सिंह से उनकी शादी 1940 के दशक में हुई थी। महारानी कामसुंदरी देवी से पहले महाराजा की दो पत्नियां थीं, महारानी राजलक्ष्मी और महारानी कामेश्वरी प्रिया, जिनका निधन पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar Crime: युवती को अगवा कर छह दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर रात भर बरपाया कहर; एक गिरफ्तार
विज्ञापन


कामसुंदरी देवी ने महाराजा कामेश्वर सिंह की स्मृति में महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की थी। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में योगदान दिया। उनका निधन राज परिसर स्थित कल्याणी निवास में हुआ। अंतिम महारानी के निधन पर युवराज कपिलेश्वर सिंह ने दुख व्यक्त किया और कहा, “हमने अपनी दादी को खो दिया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें