फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सो रहे व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, गांव में दहशत; FSL टीम ने शुरू की जांच

Tue, 18 Aug 2026 07:44 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के हैठीवाली गांव में घर में सो रहे मनोज झा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना क्षेत्र के हैठीवाली गांव से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां घर में सो रहे एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही भैरव स्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

रात में घर में सो रहे थे, तभी हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, हैठीवाली गांव निवासी मनोज झा, पिता स्वर्गीय मुन्ना झा, रात में अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से उन पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

शुरुआती जानकारी में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं, घटना में कथित तौर पर सुपारी किलर की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही भैरव स्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

डीएसपी ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

परिजनों में मचा कोहराम

मनोज झा की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। अचानक हुई हत्या से स्थानीय लोग भी डरे और सहमे हुए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वारदात में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही हत्या की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें