फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: कल दरभंगा पहुंचेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, टटोली जाएगी सियासी नब्ज; जानें कैसा है इतिहास?

Sat, 25 Oct 2025 08:12 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: नमस्कार 26 अक्तूबर को अमर उजाला की चुनावी रथ सत्ता का संग्राम दरभंगा पहुंचेगा। यहां के सियासी मुद्दों पर स्थानीय लोगों से बात होगी। साथ जान जाएगा कि दरभंगा के लोग क्या चाह रहे हैं। चलिए कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और दरभंगा जिले की क्या पृष्ठभूमि है? ये सब बता रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले की स्थापना 1 जनवरी 1875 को हुई थी। यह तिरहुत जिले से एक अलग जिला बना था। बागमती और कमला नदी के तट पर बसा दरभंगा अपने कला और संस्कृति के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ऐसे क्षेत्र से ‘अमर उजाला’ की टीम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ‘सत्ता का संग्राम’ की शुरुआत की है। 26 अक्तूबर को चुनावी रथ सत्ता का संग्राम दरभंगा में पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा, दोपहर युवाओं से बात और शाम को राजनीतिक चर्चा करके मुद्दों की तह पर जानें का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


10 विधानसभा क्षेत्रों वाले दरभंगा जिले पर फिलहाल NDA का दबदबा है। 1 सीट पर राजद तथा 6 सीट पर भाजपा तथा 3 सीट पर जदयू का कब्जा है। यही कारण है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने इसे चुनौती के रूप में लिया है, जबकि राजद अपनी खोई हुई जमीन को एक बार पाने की कोशिश कर रहा है।

मैथिली ठाकुर पर भाजपा ने खेला दांव
दरभंगा जिले की पहचान पान, मछली और मखान से होती है। भाजपा की केंद्र की सरकार ने मखाना को विश्व पटल पर लाने के लिए GI टैग दिया है, ताकि मखाना किसान का आर्थिक विकास हो सके। वहीं इस बार दरभंगा जिला के अलीनगर विधानसभा हॉट सीट बन गया है। भाजपा ने इस सीट पर मैथिली की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मतदाता आंकड़े

विज्ञापन

जिले के कुल दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 28,85,352 है। इनमें पुरुष मतदाता 15,20,183, महिला मतदाता 14,65,126 एवं थर्ड जेंडर मतदाता 43 हैं। जिला अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 2,173 है, जिनमें 2,049 पुरुष मतदाता एवं 124 महिला मतदाता हैं।

अलीनगर विधानसभा हॉट सीट
जिले में इस चुनाव में अलीनगर विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गया है क्योंकि भाजपा ने यहां से लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला राजद के बी.के. मिश्रा से है। हालांकि, इस सीट पर ज्यादातर राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी का दबदबा रहा है। 2020 में राजद ने अपना उम्मीदवार बदल दिया, जिसके बाद यह सीट VIP के पास चली गई थी। 2020 में यहां से VIP के टिकट पर मिश्रिलाल यादव ने जीत हासिल की थी।

मिश्रिलाल यादव के हाथ लगी निराशा
बाद में मुकेश सहनी के एनडीए से हटने के बाद मिश्रिलाल यादव भाजपा में शामिल हो गए थे। इस चुनाव से पहले विधायक मिश्रिलाल यादव के एक पुराने मारपीट के मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उनकी विधानसभा की सदस्यता तक रद्द कर दी गई थी। हालांकि कुछ दिनों बाद पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें जमानत मिली और फिर से उनकी विधानसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

मंत्री संजय सरावगी छठी बार चुनावी मैदान में
शहरी विधानसभा से मंत्री संजय सरावगी छठी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला VIP के उमेश सहनी से है। इस सीट पर पहले कांग्रेस का दबदबा रहा करता था, बाद में यह राजद के कब्जे में चला गया, लेकिन साल 2005 से लगातार भाजपा से संजय सरावगी जीतते आ रहे हैं।

  • दरभंगा विधानसभा: कुल मतदाता 3,25,102; पुरुष 1,69,366; महिला 1,55,725; थर्ड जेंडर 11

  • दरभंगा ग्रामीण विधानसभा: कुल मतदाता 2,90,137; पुरुष 1,53,538; महिला 1,36,598; थर्ड जेंडर 1

  • कुशेश्वरस्थान विधानसभा: कुल मतदाता 2,59,799; पुरुष 1,36,362; महिला 1,23,435; थर्ड जेंडर 2

  • गोराबोराम विधानसभा: कुल मतदाता 2,61,602; पुरुष 1,38,396; महिला 1,23,625; थर्ड जेंडर 1

  • बेनीपुर विधानसभा: कुल मतदाता 3,282; पुरुष 1,57,727; महिला 1,42,998; थर्ड जेंडर 7

  • अलीनगर विधानसभा: कुल मतदाता 2,85,534; पुरुष 1,49,253; महिला 1,49,252; थर्ड जेंडर 3

  • हायाघाट विधानसभा: कुल मतदाता 2,53,276; पुरुष 1,33,566; महिला 1,19,707; थर्ड जेंडर 3

  • केवटी विधानसभा: कुल मतदाता 2,98,733; पुरुष 1,58,481; महिला 1,40,257; थर्ड जेंडर 1

  • जाले विधानसभा: कुल मतदाता 3,14,646; पुरुष 1,66,419; महिला 1,48,202; थर्ड जेंडर 5


ये भी पढ़ें- Satta Ka Sangram: एनडीए ने किया कोई मतभेद न होने का दावा, किसानों की आत्महत्या पर महागठबंधन ने दागे सवाल

दरभंगा के प्रमुख मुद्दे
दरभंगा की जनता के लिए सबसे बड़ा मुद्दा शहर में जाम की भीषण समस्या और ड्रेनेज़ सिस्टम का न होना है। सड़कों का कम चौड़ा होना। दरभंगा को तालाबों का शहर कहा जाता था, अब धीरे-धीरे तालाबों की संख्या घटती जा रही है।

कार्यक्रम विवरण – 26 अक्टूबर, रविवार

सुबह 08 बजे – चाय पर चर्चा

विज्ञापन

स्थान: आयकर चौक
संपर्क: (अपना नाम, नंबर)

दोपहर 01 बजे – युवाओं से चर्चा
स्थान: नागेंद्र झा स्टेडियम
संपर्क: (अपना नाम, नंबर)

दोपहर 03 बजे – सत्ता का संग्राम, राजनेताओं से चर्चा
स्थान: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर
संपर्क: रितेश कुमार सिन्हा 7004648998, 9431253031

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकते हैं:
amarujala.com, अमर उजाला के YouTube चैनल और Facebook चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकते हैं। 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें