फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, वारिसनगर बाजार में बुलडोजर की गरज, सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गए

Fri, 12 Dec 2025 09:57 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वारिसनगर मुख्य बाज़ार में शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वारिसनगर में बुलडोजर का एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्तीपुर जिले में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शहर से लेकर गांव तक प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को वारिसनगर मुख्य बाज़ार में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी और वारिसनगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त टीम सुबह से ही बाजार क्षेत्र में पहुंची। इसके बाद सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बनाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, शेड और अवैध निर्माण को मशीनों और मजदूरों की सहायता से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाज़ार में फैला अतिक्रमण न सिर्फ जाम की समस्या पैदा करता है, बल्कि आम जनता के आवागमन को भी प्रभावित करता है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना में 25 जगह बनेंगे वेंडिंग जोन, मंत्री नितिन नवीन बोले- राजधानी को स्मार्ट बनना प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान पूरा होने के बाद बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों ने राहत महसूस की। प्रशासन ने व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा न करें, अन्यथा आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें