फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: अनियंत्रित बाइक दुकान से टकराई, युवक की मौके पर मौत; होली के अवसर पर परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 14 Mar 2025 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Samastipur News: समस्तीपुर में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुकान से जा भिड़ी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। होली के मौके पर हुए इस हादसे ने मृतक के परिवार में मातम बिखेर दिया।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के जश्न के बीच समस्तीपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 
मृतक की पहचान धनहर गांव निवासी 24 वर्षीय संजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजन कुमार किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास 'जय माता दी बेकरी' नाम से दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह होली का उत्सव मनाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान से जा टकराई। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दुर्घटना तेज रफ्तार और असंतुलित बाइक के कारण हुई, जिससे बाइक सीधे दुकान से जा टकराई और संजन कुमार की जान चली गई।
विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जैसे ही मृतक की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिचितों ने बताया कि संजन काफी मिलनसार और मेहनती युवक था। होली के मौके पर भी वह दोस्तों के साथ उत्सव में शामिल होकर लौट रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
 
हादसे ने छीन लिया परिवार का सहारा
इस दुर्घटना ने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य को छीन लिया। बेकरी की दुकान से ही संजन अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की विधिक जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें