फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

Wed, 01 Apr 2026 05:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर में लापता युवक की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
शव के साथ लोगों ने किया सड़क को जाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी शंकर शाह के बेटे राकेश शाह (19) के रूप में की गई है। युवक की गला रेतकर और चाकू गोदकर हत्या की गई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाज कॉलेज के पास की है।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों के गुस्से को कराया शांत
घटना की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास ही सड़क जाम कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची हसनपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सोमवार दोपहर घर से निकला था मृतक
मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि राकेश कुमार इलाके में डीजे साउंड चलाता था। सोमवार दोपहर वह बाइक से घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पास ही बांसबाड़ी में उसकी बाइक और कुछ कपड़े बरामद हुए थे। इसके बाद लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्परता से नहीं की कार्रवाई
बुधवार सुबह फिर से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, तो कॉलेज के पास ही एक जमीन पर, जहां चारों ओर चारदीवारी बनी हुई थी, उसके अंदर झाड़ियों में उसका शव बरामद किया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि यदि पुलिस पहले दिन से सक्रिय होती, तो राकेश की जान बचाई जा सकती थी।

ये भी पढ़ें: मिड डे मील बना मुसीबत: छोले-चावल खाते ही 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग का भी एंगल देख रही पुलिस
घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के एंगल से भी देख रही है। डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि युवक सोमवार को घर से निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस टीम उसकी खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान बुधवार को उसका शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें