फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर सदर अस्पताल की चारदीवारी गिरने से चाय दुकानदार दबकर गंभीर, कई बाइकें भी बालू के नीचे दबीं

Sun, 19 May 2024 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर में सदर अस्पताल की चारदीवारी गिरने से एक चाय दुकानदार दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, इस घटना में दीवार के मलबे में कई बाइक और अन्य सामान भी दब गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल चाय दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर शहर के आरपी मिश्रा रोड पर रविवार सुबह अचानक सदर अस्पताल की चारदीवारी का करीब 50 मीटर हिस्सा धराशायी हो गया। इस घटना में दीवार के पास चाय दुकान चलाने वाले रोहित कुमार उसके मलबे में दबकर घायल हो गए। इस घटना में कई मोटरसाइकिलें भी दब गईं। इस घटना के बाद आरपी मिश्रा रोड पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों ने किसी तरह दीवार के नीचे दबे चाय दुकानदार को बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मॉडल अस्पताल निर्माण को लेकर सदर अस्पताल परिसर के पश्चिमी कोने में भारी मात्रा में बालू जमा की गई है। सुबह भी ट्रक से बालू उस जगह पर उतारी जा रही थी। बालू के वजन के कारण दीवार कई दिनों से दबी सी दिख रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे सदर अस्पताल की चारदीवारी का करीब 50 मीटर पश्चिमी छोर अचानक आरपी मिश्रा रोड की ओर धराशायी हो गया। इस घटना में आरपी मिश्रा रोड पर दीवार की ओर चाय की दुकान चलाने वाले रोहित कुमार दब गए। इसके अलावा दीवार के मलबे के साथ भारी मात्रा में बालू भी सड़क पर आ गई, जिससे कई बाइक और अन्य सामान दब गए।

इस घटना के बाद आरपी मिश्रा रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने काफी प्रयास के बाद दीवार के मलबे और बालू में फंसे चाय दुकानदार को बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं, अभी कई मोटरसाकिल मलबे में दबी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू को क्षमता से ज्यादा इकट्ठा करने के कारण दीवार भार बढ़ गया और वह धराशायी हो गई।
विज्ञापन

 
सदर अस्पताल परिसर में ही मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण कार्य एजेंसी भारी मात्रा में सदर अस्पताल परिसर के पश्चिमी कोने में पोस्टमार्टम हाउस के पास बालू जमा कर रही है। जहां लगातार बालू गिराया जाती है।
 
जानकारी के मुताबिक, शहर का आरती मिश्रा रोड डॉक्टरों का हब है। यहां कई क्लीनिक और हॉस्पिटल हैं जिस कारण इस रोड पर दिन-रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोगों ने बताया कि यह महज संयोग कहें कि इस हादसे में ज्यादा लोग शिकार नहीं हुए क्योंकि बालू के स्टॉक के कारण दीवार दबी हुई थी, जिस कारण उस इलाके में लोग डर-डर कर रह रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें