फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: लड़की पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पेड़ से बांधकर पीटा; गले में पट्टा डालकर गांव में घुमाया

Wed, 27 May 2026 10:44 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। आरोप है कि गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
पेड़ में बांधकर युवक की पिटाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली गांव में सोशल मीडिया पर गांव की एक लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़कर पहले पेड़ से बांधा, फिर डंडे और हॉकी स्टिक से उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक सप्ताह पहले अपने फेसबुक अकाउंट से गांव की एक लड़की को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन नाराज हो गए।

रास्ते में पकड़कर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव के कुछ लोगों ने प्रिंस को रास्ते में पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे पेड़ से बांध दिया गया और फिर डंडे व हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में स्टील का हथौड़ा भी नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी युवक से पूछताछ करते और धमकी देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। काफी देर तक हंगामे के बाद गांव के लोगों की मौजूदगी में युवक से माफीनामा लिखवाया गया, जिसके बाद उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में बनाया निशाना
पीड़ित प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि गांव के नवीन, प्रवीण और ऋषभ समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की। उसने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक उसे पेड़ से बांधकर रखा गया और हथौड़ी व हॉकी स्टिक से हमला किया गया। प्रिंस ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है और उसी रंजिश में उसे निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से दो मासूम भाई-बहन की मौत; मेडिकल कॉलेज रोड पूरी तरह जाम
विज्ञापन


दोनों पक्षों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
ताजपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में प्रिंस कुमार पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, प्रिंस के आवेदन पर गांव के कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें