फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छेड़खानी के आरोप में दुकानदार की डंडे से पिटाई, वीडियो सामने आया, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 23 May 2025 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि दुकानदार मुकेश कुमार की शिकायत पर पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के पीछे युवती से कथित छेड़खानी की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविकता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास मोबाइल दुकान चलाने वाले एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक युवक पीड़ित दुकानदार के बाल पकड़कर खींच रहा है, जबकि दो अन्य युवक डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित लगातार दया की गुहार लगाता नजर आ रहा है, लेकिन मारपीट कर रहे युवकों पर इसका कोई असर नहीं होता।

विज्ञापन

 
छेड़खानी के आरोप में पीट-पीट कर किया अधमरा
जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे का कारण एक छेड़खानी का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली एक युवती, जो रिश्ते में दुकानदार की परिचित लगती है, से छेड़खानी की गई थी। यह बात जब लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने दुकानदार को बुलाया और एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: राहुल गांधी की फोटो से छेड़छाड़ पर बवाल, भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल
विज्ञापन

 
घटना को अंजाम देने के साथ ही किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वायरल वीडियो में न सिर्फ पीटते हुए लोग दिख रहे हैं, बल्कि पीड़ित की चीखें और विनती भी सुनाई देती हैं।

विज्ञापन

 
दर्ज कराई गई प्राथमिकी, इलाज निजी अस्पताल में हुआ
घटना के करीब पांच दिन बाद, गुरुवार को दुकानदार मुकेश कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में उन्होंने लड़की के भाई और उसके परिजनों सहित कुल सात लोगों को नामजद किया है। मुकेश कुमार का आरोप है कि उन्हें पूर्व नियोजित साजिश के तहत बुलाया गया और फिर एक सुनियोजित तरीके से निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बर्बरता से मारा गया। इस घटना के बाद पीड़ित का इलाज समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। जहां जांच में दोनों पैरों में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: भाजपा विधायक 27 मई तक न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने सुनाई तीन महीने की सजा; फिर होगी पर सुनवाई
 
पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने मामले की पुष्टि कर कहा कि दुकानदार मुकेश कुमार की शिकायत पर पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि साजिश के तहत बुलाकर, एक सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की गई। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना के पीछे युवती से कथित छेड़खानी की बात सामने आ रही है, लेकिन वास्तविकता की जांच की जा रही है। वीडियो और चश्मदीदों के आधार पर घटना की विस्तृत तहकीकात की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें