फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur: शराब नहीं मिलने के बाद भी युवक को थाने ले जा रही थी पुलिस, लोगों की पिटाई में चार पुलिसकर्मी जख्मी

Thu, 26 Sep 2024 02:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में लोगों की पिटाई से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला शराब से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनाथपुर छतौना गांव में शराब की सूचना पर बुधवार रात छापेमारी करने पहुंची उत्पाद टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में दो महिला सिपाही  समेत  चार  पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सभी को सहकर्मियों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में देर रात भर्ती कराया। उधर, उत्पाद टीम पर हमला और बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची तो सभी लोगों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि उत्पाद टीम को सूचना मिली थी कि छतौना गांव में शराब का कारोबार हो रहा है। इसके बाद टीम ने रोशन कुमार नामक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से नौ बोतल फ्रूटी टाइप शराब की बोतल मिली। इसके बाद पुलिस रोशन को गिरफ्तार कर लिया एवं नए प्रावधानों के अनुसार मौके पर वीडियो बनाया जा रहा था और जब्ती सूची बनाई जा रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसी दौरान शराब कारोबारी के लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला भी बोल दिया गया, जिसमें सिपाही जुली कुमारी, सिपाही खुशबू कुमारी के अलावा सिपाही उमेश कुमार राम और कुंदन कुमार जख्मी हो गए। इस दौरान मुफस्सिल थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची और सभी लोगों को मुक्त कराकर जख्मी सिपाहियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में बहरहाल एक व्यक्ति को उत्पाद टीम और एक जनप्रतिनिधि को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले में पुलिस टीम पर हमला करने को लेकर अलग से प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप
दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि छापेमारी के दौरान शराब बरामद नहीं हुई थी। बावजूद रोशन कुमार को हिरासत में लेकर उत्पाद टीम जा रही थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट शुरू की गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा निर्दोष लोगों को भी उठाकर थाने लाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें