फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, पूरे गांव में उपद्रव

Sun, 09 Feb 2025 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया है। हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस और अधिकारियों पर ग्रामीणों ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के नीरपुर भररिया गांव में रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान सीओ सरिता कुमारी के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जबकि जेसीबी चालक और एक अंचल कर्मी को चोटें आईं। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीण पीछे हटे और प्रशासन अतिक्रमण हटाने में सफल रहा।

विज्ञापन

 
पंचायत भवन की जमीन पर था अतिक्रमण
घटना के संबंध में बताया गया कि महादलित समुदाय के कुछ लोगों ने पंचायत सरकार भवन की जमीन पर लंबे समय से कब्जा जमा रखा था। इसे खाली कराने के लिए सीओ सरिता कुमारी, वीडीओ विवेक रंजन और पुलिस बल की टीम जेसीबी मशीन लेकर गांव पहुंची। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई।

विज्ञापन

 
सीओ की गाड़ी पर हमला, कर्मियों को आई चोटें
आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ सरिता कुमारी की गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जेसीबी चालक प्रिंस कुमार और एक अंचल कर्मी को चोटें आईं। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद ही प्रशासन अतिक्रमण खाली कराने में सफल हो सका।

विज्ञापन

 
गांव में बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती
घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी संभावित उपद्रव को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रोसड़ा मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल को सिंघिया भेजा गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।


 
पुलिस अधिकारी का बयान
इस घटना को लेकर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें