फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा, चौकीदार ने नदी में उतराए शव को रस्सी बांधकर बहाया; जानें पूरा मामला

Mon, 16 Sep 2024 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: एसपी संजय पांडे ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि शव की तलाश की जा रही है। साथ ही चौकीदार द्वारा की गई अमानवीयता की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में पुलिस की अमानवीयता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर छतौना गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में उतरा रहे एक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के बजाय स्थानीय चौकीदार ने रस्सी बांधकर नदी की तेज धारा में बहा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन की आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को रघुनाथपुर छतौना गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में एक शव उतराया हुआ मिला। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की 112 नंबर टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की, लेकिन शव की गहराई की स्थिति के कारण टीम वापस लौट गई। बाद में मुफस्सिल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें शव नहीं मिला।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि पुलिस की 112 नंबर टीम के लौटने के बाद स्थानीय चौकीदार ने शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उसने शव में रस्सी बांधकर एक नाव पर रखकर नदी की मुख्य धारा में छोड़ दिया, जिससे शव बह गया। इस अमानवीय घटना का वीडियो कुछ स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चौकीदार को शव को नदी में बहाते हुए साफ देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मृतक ने जींस पैंट और शर्ट पहनी हुई थी। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि यह शव कम से कम तीन-चार दिन पुराना था।
विज्ञापन

 
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने कहा कि शव की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन शव नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच की जा रही है और दोषी चौकीदार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी संजय पांडे ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि शव की तलाश की जा रही है। साथ ही चौकीदार द्वारा की गई अमानवीयता की जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें