फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, इलाके में तनाव; मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Fri, 28 Mar 2025 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर में एक गांव के मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। इस वजह से मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के डढिया बेलार गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर की स्थिति देखकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जिंदा महिला के नाम पर बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पिता पर फर्जीवाड़े का आरोप; वजह जानकर चकरा जाएंगे
 
जानकारी के मुताबिक, डढिया बेलार गांव स्थित हनुमान मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शुक्रवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे, तो वहां का हाल देख सभी दंग रह गए। देखते ही देखते गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरी ग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। उधर, जिले के एसपी संजय पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Love Affair:सास की तीमारदारी करने आई बहू प्रेमी संग फरार, पति ने गांव के ही युवक पर दर्ज कराई Fir
 
एसपी संजय पांडे ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें