फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खून से सना कमरा, सिर कटे मिले अधेड़ और पत्नी, समस्तीपुर में दहशत

Fri, 15 Aug 2025 07:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में गुरुवार रात धारदार हथियार से 45 वर्षीय गंगा प्रसाद यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की बेटी ने दामाद पर शक जताया है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात में 45 वर्षीय गंगा प्रसाद यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी संजू देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का इलाज बेगुसराय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक की बेटी निशा कुमारी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी 2011 में बेगुसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कौड़ा निवासी अमरेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही अमरेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। गुरुवार को भी पीड़िता ने अपने मायके फोन कर मारपीट की शिकायत की, जिसके बाद गंगा प्रसाद अपनी बेटी और उसका सामान लेकर रात में घर लौट आए।

शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने दोनों को जगाने की कोशिश की, तो देखा कि दोनों के सिर धारदार हथियार से कटे हुए थे। गंगा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि संजू देवी की सांसें चल रही थीं। उन्हें तुरंत बेगुसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे दामाद पर आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी का नाम आरोपित नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें