फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन ब्रेक फंसने से बीच रास्ते में रुकी, सिंगल लाइन पर कई ट्रेनें फंसीं

Fri, 16 Jan 2026 08:48 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट के बीच हॉट एक्सेल की समस्या के कारण अचानक बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन फंसने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन
ब्रेक खराब होने पर ट्रेन घंटे रुकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन अचानक भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट स्टेशन के बीच बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन का ब्रेक फंसने के कारण रेल लाइन पर परिचालन ठप हो गया और पीछे से आने वाली ट्रेनों को भी रोका गया।

विज्ञापन


घटना के समय ट्रेन लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। ड्राइवर ने ब्रेक छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन जब यह संभव नहीं हुआ, तो मंडल मुख्यालय को सूचना दी गई।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में नामी कंपनी के डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त, संचालक फरार
विज्ञापन


डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि ट्रेन के इंजन में हॉट एक्सेल की समस्या आई है। मौके पर रेल मैकेनिकल टीम और अभियंता रवाना कर दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
विज्ञापन


समस्तीपुर-सहरसा रूट सिंगल लाइन है, इसलिए इस रूट पर कई ट्रेनें फंस गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें