फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार का बेटा शहीद, कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सीताराम यादव वीरगति को प्राप्त

Thu, 19 Mar 2026 02:51 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वह लंबे समय से सेना में सेवा दे रहे थे और कई ऑपरेशन में हिस्सा ले चुके थे।
विज्ञापन
शहीद सीताराम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र की बाजितपुर करनैल पंचायत के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक आतंकी हमले के बाद चलाए जा रहे ऑपरेशन में शामिल थे।

विज्ञापन


2022 में भर्ती हुए थे सीताराम
बताया जाता है कि सीताराम यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अपने लंबे सेवा काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में भाग लिया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में वह अग्रिम मोर्चे पर डटे थे, जहां बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

गांव में छाया मातम
शहादत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया। पत्नी सुमन राय, पिता सूरज राय, माता महारानी देवी और भाई शिवानंद राय का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग गमगीन माहौल में शहीद को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साथ जीने-मरने की कसम हुई सच; बचाने उतरे और तालाब में समा गए पति-पत्नी
विज्ञापन


शहीद के शव का इंतजार

घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र के लोग शहीद जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें