फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: साथ जीने-मरने की कसम हुई सच; बचाने उतरे और तालाब में समा गए पति-पत्नी

Thu, 19 Mar 2026 02:26 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
तालाब से शव निकालती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा बाजार स्थित एक तालाब में डूबने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सनाउलाह और उनकी पत्नी इसरत परवीन के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


भोर में हुई दर्दनाक घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से एक के पानी में गिरने की आशंका है। दूसरे ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। अंधेरा होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी।

पुलिस ने दोनों शवों को डीएमसीएच भेजा
सुबह रोशनी होने के बाद जब ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने क्या बताया?
मृतका की परिजन शहनाज परवीन ने बताया कि इसरत परवीन अपने पति के साथ सुबह घर से निकली थीं, जिसके बाद यह हादसा हुआ। वहीं, परिवार की सदस्य नुसरत परवीन ने बताया कि इसरत परवीन की तबीयत कुछ समय से खराब थी और उनके पति भी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक सप्ताह पहले इसरत परवीन तालाब में जाने की कोशिश कर चुकी थीं, लेकिन उस समय ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया था।

ये भी पढ़ें: दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को मिली बेल, जल्द जेल से होंगे रिहा; समर्थकों में खुशी
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना में मृतक दंपति के पीछे एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें