फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Sun, 13 Sep 2026 05:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के बनबीरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित बनवीरा गांव में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को हथियार छोड़कर अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा।

घटना रविवार को हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा गांव में हुई। बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को गांव में शराब छिपाकर रखे जाने और अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी करने पहुंची थी।

पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ की गई

विज्ञापन

पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही शराब माफिया और उसके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कतिपय शराब माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में कई जवान घायल हो गए। भीड़ के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिसकर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस के तीन वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही हलई थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके पर छूटे अपने हथियारों को सुरक्षित किया और इसके बाद दोबारा छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें- बिहार: अब अस्पताल के चक्कर खत्म, घर बैठे मिनटों में बनाएं आभा आईडी; आधार से लिंक मोबाइल जरूरी

घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों और शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की गिरफ्तारी और शराब के लिए छापेमारी जारी है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी जारी है।

क्षतिग्रस्त पुलिस के वाहन।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें