फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मकई के खेत में मिला युवती का शव, चाकू से वार कर बेरहमी से की गई है हत्या

Mon, 17 Mar 2025 03:35 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Crime News: मायके में बूढी मां के साथ युवती रहती थी। शनिवार शाम वह घर से निकली। रविवार सुबह चांद चौर स्थित एक मकई के खेत में शव मिला।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चौर गांव स्थित एक मकई के खेत से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के चक बहुउद्दीन गांव के संजीत दास की पत्नी आभा देवी 35 वर्ष के रूप में की गई है।

विज्ञापन


हालांकि, वह अपने मायके उजियारपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बूढ़ी मां के साथ रहती थी। आभा का पति प्रदेश में रहता है। उसके पिता भी घर पर नहीं हैं। घटना की सूचना पर उजियारपुर थाना के साथ ही एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। युवती को बेहरहमी तरीके से शरीर में कई जगहों पर चाकू गोद करवा गला रेत हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: भीषण अग्निकांड में 12 से अधिक घर जलकर हुए खाक, 15 लाख रुपये का नुकसान; चूल्हे की चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन


घटना के संबंध में बतलाया गया है कि महिला रविवार शाम घर से निकली थी। लेकिन रात भर घर नहीं लौटी। घर में बूढ़ी मां आसपास के लोगों को सूचना दी। गांव के लोग इधर-उधर खोजबीन कर ही रहे थे। इसी दौरान मक्का के खेत में शव मिलने की जानकारी मिली। गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि यह आभा नामक युवती का शव है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओपीडी से डॉक्टर नदारद, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिलता कोई; सदर अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज परेशान

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
एसपी अशोक मिश्रा ने बतलाया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह खुद भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें