फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: साइबर ठगी के शिकार हुए डीएमसीएच कर्मी को पुलिस ने दिलाया पैसे वापस, बाकी पैसों की वापसी प्रक्रिया जारी

Mon, 28 Apr 2025 10:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: डीएसपी ने यह भी बताया कि साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अनजान कॉल्स और लिंक पर क्लिक करने से बचें, ताकि साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें
विज्ञापन
पैसे किए गए वापस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान निवासी और वर्तमान में डीएमसीएच में कार्यरत सुनील कुमार शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 2 लाख 61 हजार रुपये की चपत लगा दी। घटना की शिकायत पीड़ित ने दरभंगा साइबर थाना में दर्ज कराई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने ठगों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया और सुनील शर्मा को 65 हजार रुपये वापस दिला दिए। शेष 42 हजार रुपये की वापसी की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के इस जिले में भीषण डकैती: डेढ़ घंटे तक अपराधियों का तांडव, 50 लाख के जेवर और कैश ले गए; जानें

साइबर डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि 4 अक्तूबर 2024 को साइबर थाना में कांड संख्या 88/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि साइबर ठगों ने पीड़ित के पैसे राजस्थान स्थित सर्वोदय बैंक के खाते में और शेष राशि कर्नाटक बैंक व एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर दिए थे। कोर्ट के आदेश पर सर्वोदय बैंक खाते से 65 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए हैं, जबकि अन्य बैंकों से 42 हजार रुपये की वापसी की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें