फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Tariq Anwar: 'दिल्ली में संगठन कमजोर होने के कारण हारे, बिहार में गठबंधन का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा'

Sat, 15 Feb 2025 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Tariq Anwar Statement: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने माना कि दिल्ली विधानसभा चुनाव संगठन कमजोर होने के कारण हारे हैं। वहीं, बिहार में गठबंधन के फैसले पर बोले, केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
सांसद तारिक अनवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अवनर का दरभंगा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद अनवर सीतामढ़ी के किसी कार्यक्रम में जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोले, दिल्ली चुनाव परिणाम का असर बिहार के चुनाव पर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि, उन्होंने माना कि दिल्ली में कांग्रेस का संगठन काफी कमजोर है। दिल्ली चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं ने थोड़ी देर से अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, जिस कारण दिल्ली चुनाव का परिणाम अच्छा नहीं आया। 

विज्ञापन


उन्होंने बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में गठबंधन के मामले पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है कि चुनाव गठबंधन में लड़ना है या अकेले। अभी इस मसले पर कोई बातचीत नहीं हुई है, इसके लिए अभी काफी समय है। उन्होंने कहा, देखिए हम लोग लोकसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़े थे। इसलिए हमारे ख्याल से पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर गठबंधन में ही लड़ेगी। दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि बिहार में हमारे आज भी 19 विधायक हैं और हमारा संगठन है। इस बिहार की तुलना दिल्ली से नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी और गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। दिल्ली चुनाव में हार पर उन्होंने कहा, वहां हमारा संगठन काफी कमजोर था और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने काफी देर से अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस कारण परिणाम खराब आए। बिहार के कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील किया, समय काफी कम रह गया है। कांग्रेसजन जोश और मेहनत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, परिमाण अच्छे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें